उत्तर प्रदेश

Up News: मुठभेड़ में खुला अनीता चौधरी की हत्या का राज

Sarita
11 Jan 2026 6:20 AM IST
Up News: मुठभेड़ में खुला  अनीता चौधरी की हत्या का  राज
x
Up News: जिले में पहली महिला ऑटो ड्राइवर के तौर पर मशहूर अनीता चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। झांसी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) (नगर) प्रीति सिंह ने पिछले सोमवार को कहा था कि चार और पांच जनवरी की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ऑटो रिक्शा चालक की ऑटो रिक्शा पलटने से स्टेशन रोड पर मौत हो गई है।
मृतक की पहचान अनीता चौधरी (35) के रूप में हुई। हालांकि, सोमवार देर शाम अनीता के पति द्वारका चौधरी ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में, पोस्टमॉर्टम जांच में जब यह पुष्टि हो गयी कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी, तो प्रेम नगर इलाके के रहने वाले 37 साल के मुकेश झा, उसके बेटे और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, महिला के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उनमें से दो को देर शाम हिरासत में ले लिया गया, जबकि मुख्य
आरोपी फरार
था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस मामले में मुख्य आरोपी के बेटे शिवम (18) और उसके साले मनोज (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात एक सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश झा को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगा और उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में मुकेश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अनीता की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे प्यार में धोखा मिला था।

Next Story