- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News :पुलिस और पशु...
उत्तर प्रदेश
UP News :पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़,बाइक और नगदी बरामद
Sarita
17 Oct 2025 12:35 PM IST

x
UP News : जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल से एक अवैध तमंचा, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई।जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर पुलिस टीम को बीती देर रात सूचना मिली कि एक अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी अपराध की फिराक में खड़ा है और उसके पास एक अवैध तमंचा है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुँचे। पुलिस को घिरा देखकर अपराधी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन जब आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। आरोपी सोनू उर्फ मेराज उर्फ पिंटू पुत्र जान मोहम्मद निवासी बघरवारा मटियारी, थाना सरपतहा, जिला जौनपुर के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे उसी रात पुलिस हिरासत में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे आजमगढ़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस, एक अपंजीकृत मोटरसाइकिल और ₹19,470 नकद बरामद किए। नगर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मऊ जिले में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है।
TagsUPपुलिसपशु तस्करमुठभेड़बाइकनगदीबरामदUPpolicecattle smugglerencounterbikecashrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





