उत्तर प्रदेश

Up News: गौ तस्करी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़

Sarita
9 March 2025 10:28 AM IST
Up News: गौ तस्करी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़
x
Up News:जिले में गो तस्करी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि हाल ही में जरवल थाना क्षेत्र के परसोहर गांव में गोकशी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस अशरफ (22) पुत्र सरीफुल्ला की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने उसे रोका तो उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अशरफ के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया। 4 मार्च को धनसरी और हरचंदा गांव के पास खेतों में चार गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राम नयन सिंह ने तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित कर टीम गठित कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
Next Story