- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: हाथियों का...
उत्तर प्रदेश
UP News: हाथियों का आतंक, गेंहू और गन्ने की फसलों को किया तबाह
Sarita
24 Feb 2025 8:07 AM IST

x
UP News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में दो जंगली हाथियों ने कई इलाकों में सैकड़ों एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल रौंदकर नष्ट कर दी. माला रेंज के रेंजर रॉबिन कुमार ने बताया कि नेपाल से आए हाथियों के झुंड में से दो हाथी अपने समूह से बिछड़कर पीलीभीत जिले के आबादी वाले इलाके में आ गए. इन हाथियों ने सिरसा, सरदाह और गोयल कॉलोनी में सैकड़ों एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल रौंद दी. मिली जानकारी के मुताबिक इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई|
टीम ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब नेपाल से आए हाथियों ने इस इलाके में दहशत फैलाई हो. इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. ग्रामीण वन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं|
TagsUPहाथियोंआतंकUPelephantsterrorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





