- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तार खींचते...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दुखद खबर आई है, जहां बिजली के पुल का टावर गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। घटना गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र की है। घायल मजदूरों में से दो को मामूली चोटें आने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज एसआरएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मजदूर मशीन के जरिए पुल के टावर का तार खींच रहे थे, तभी अचानक टावर गिर गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खंभों के बीच दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
TagsUPबिजलीटावरगिरा5 मजदूरघायलUPelectricitytowercollapsed5 workersinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





