उत्तर प्रदेश

UP News: बिजली ठेकेदार की करंट लगने से मौत

Sarita
18 April 2025 12:49 PM IST
UP News: बिजली ठेकेदार की करंट लगने से मौत
x
UP News: हनुमानगंज बाजार निवासी बिजली ठेकेदार शमीम की गुरुवार रात करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम को आई तेज आंधी के कारण टीन शेड हिल गया और बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसके घर के बाथरूम से होकर बिजली प्रवाहित हो गई।
रात करीब नौ बजे शमीम नहाने के लिए बाथरूम में गया, जहां पानी का पाइप छूते ही उसे जोरदार करंट लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story