- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: चलती...
उत्तर प्रदेश
UP News: चलती इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान
Sarita
27 Jan 2026 9:55 AM IST

x
UP News: मेरठ-बुलंदशहर रोड पर कुराना टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख चालक समेत सभी सवार तुरंत बाहर निकल आए और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई।
यह घटना गुलावठी के पास हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने हैंडपंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना कुराना गांव के पास की है और सभी कार सवार सुरक्षित हैं।
TagsUPइलेक्ट्रिक कारआगElectric carFire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





