- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कुंभ स्नान के...
UP News: तीर्थ नगरी प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद बस से वृंदावन जा रहे पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्री की हालत अचानक बिगड़ गई। उनके साथ आए साठ लोग उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल के नदिया से सत्तर तीर्थयात्रियों का दल कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज आया था। वहां स्नान के बाद सभी यात्री टूरिस्ट बस से वृंदावन जा रहे थे।
रास्ते में रनिया के पास तीर्थयात्रियों के दल में शामिल कृष्णा नगर, नदिया, पश्चिम बंगाल निवासी साठ वर्षीय पंचानन मंडल की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें रनिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेज दिया। इसके बाद साथी यात्री दीपक विश्वास व माणिक सरकार आदि उन्हें सुबह 5.20 बजे मेडिकल कॉलेज लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दे दी गई है|
TagsUPकुंभ स्नानबुजुर्गमौतUPKumbh bathElderlyDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





