उत्तर प्रदेश

UP News: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Sarita
17 Sept 2025 7:11 AM IST
UP News:  बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
x
UP News: गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के तुराना गांव में अज्ञात हमलावरों ने डेरे पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की बाईं कनपटी पर गोली के निशान थे। पुलिस जांच में जुटी है, हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
तुराना गांव निवासी केदार प्रजापति (65) रोजाना की तरह सोमवार रात खाना खाने के बाद घर से 800 मीटर दूर स्थित डेरे पर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह जब ग्रामीण डेरे की ओर गए तो देखा कि केदार प्रजापति खून से लथपथ चारपाई पर मृत पड़े हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। परिजनों से बातचीत कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story