उत्तर प्रदेश

UP News: बुजुर्ग ने शीशम के पेड़ से लटककर की आत्महत्या

Sarita
22 Feb 2025 9:48 AM IST
UP News: थाना क्षेत्र के सनाया खेड़ा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने शुक्रवार की देर रात गांव के बाहर शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इससे काफी हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सनाया खेड़ा गांव निवासी साठ वर्षीय जमुना प्रसाद तिवारी किसान थे। वह किसी कारण से फिलहाल तनाव में थे। शुक्रवार की देर शाम उन्होंने गांव के बाहर खड़े शीशम के पेड़ से फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी उर्मिला बेहाल हो गईं, वहीं बेटा सुमित रोने लगा। सूचना मिलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर शिव नारायण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग उनकी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। घटना की जांच की जा रही है, शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story