- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: क्रिकेट जीत...
उत्तर प्रदेश
UP News: क्रिकेट जीत का जश्न में पटाखों से लगी भीषण आग बुजुर्ग की जलकर मौत
Sarita
11 March 2025 8:24 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के उत्तर क्षेत्र में एक घर में भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र के दुली मोहल्ला में विनोद कुमार अग्रवाल नामक व्यक्ति के घर में रविवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे तीन मंजिला मकान में फैल गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन ऊपरी मंजिल पर मौजूद अग्रवाल (75) आग में फंस गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांडे ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। पांडे ने बताया कि परिवार के 10 अन्य सदस्यों को घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि यह आग रविवार रात भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के जश्न में घर पर गिरे आतिशबाजी की चिंगारी से लगी थी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
TagsUPक्रिकेटजश्नपटाखोंआग बुजुर्गमौतUPCricketCelebrationFireElderly manDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





