- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
Sarita
30 Jun 2025 3:27 PM IST

x
Up News: जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पर बहोरवा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे 85 वर्षीय लक्ष्मण को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को उसके परिजन तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
मृतक लक्ष्मण हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बहोरवा के मजरा शिकारी पुरवा का निवासी था और किसी काम से पैदल चौराहे की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लक्ष्मण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में भी इस हादसे को लेकर गहरा आक्रोश है।
TagsUpबाइकचपेटबुजुर्गमौतचालकफरारUpbikehitelderlydeathdriverabsconding जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





