- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: घर के अंदर...
UP News: घर के अंदर चाकुओं से हमला कर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया है। जिले के नैनी इलाके के एडीए कॉलोनी में घर के अंदर ही बुजुर्ग दंपत्ति पर चाकुओं से हमला किया गया। इस हमले में रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी अरुण कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
जिसने भी हमला किया, उसने घर का दरवाजा बंद कर दोनों पर चाकुओं से कई वार किए। वारदात के बाद वह दरवाजा बंद कर भाग गया। आसपास के लोगों ने जब जमीन पर खून बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ पड़े थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अरुण की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी मीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात को अंजाम क्यों दिया गया। पुलिस को कई सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई हत्या से सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े इस तरह के हमले की खबर पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम भी घर के बाहर और अंदर से जांच कर रही है, लेकिन घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस पुलिस को यह भी पता चला है कि पति-पत्नी दोनों ने कुछ लोगों को काम के लिए बुलाया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और उनकी रंजिश का भी पता लगा रही है। डीसीपी विवेक यादव ने हमलावर को पकड़ने के लिए नैनी पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया है।





