- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: रॉड से...
उत्तर प्रदेश
Up News: रॉड से पीट-पीटकर बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट
Sarita
28 Aug 2025 8:54 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने शराब के नशे में अपने ही छोटे भाई पर सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरविंद कुमार ने बताया कि देर रात चिरगांव कस्बे के कलेक्टर गंज निवासी जितेंद्र कुशवाहा और उसके छोटे भाई राकेश (35) के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों भाई नशे में धुत थे और इसी दौरान बड़े भाई जितेंद्र ने एक सरिये से छोटे भाई पर हमला कर दिया, जिससे कुछ ही देर बाद राकेश की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ नाम के व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी जितेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
TagsUpपीट-पीटकरबड़े भाईछोटेउतारामौत घाटUpBeatsElder brotherYoungerto death जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





