- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ईको और बाइक...

x
UP News: यूपी के आगरा के जगनेर में नौनी प्याऊ के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक और इको कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक और इको कार में आग लग गई। हादसे के दौरान इको में सवार चालक और यात्री मौके से भाग गए। दोनों वाहन जलकर राख हो गए।
हादसे में बाइक चालक बूंदा उर्फ केशव पुत्र रामचरण निवासी झीटपुरा, 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई दिनेश पुत्र रामचरण, 40 वर्ष घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि, बाइक और इको कार पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बाइक सवार घायल अवस्था में वहां पड़ा था। वहां से गुजर रहे किसी भी व्यक्ति ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की।
दोनों वाहनों में आग देखकर हर कोई भाग रहा था। मौके पर मानवता दिखाते हुए थाना प्रभारी जगनेर ने घायल व्यक्ति को उठाकर अपने वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
TagsUPईकोबाइकटक्करआगUPEcobikecollisionfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





