- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: डंपर की टक्कर...

x
Up News: सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर मुड़ियनखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में बैठी आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं चार यात्रियों को चोटें आईं हैं। हादसे में मृत एक महिला की अभी पहचान न होने से पुलिस प्रयास कर रही है। चालक डंपर सहित भाग गया।बारासगवर थाना के रघुनाथखेड़ा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक लालजी पाल (45) ई-रिक्शा में छह सवारियां बैठाकर बुधवार शाम करीब तीन बजे बक्सर जा रहा था। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बिहार थाना के मुड़ियनखेड़ा गांव के पास, तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटते हुए सड़क किनारे खंती में चला गया और सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने कपूरपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका राजवती (50) पत्नी छविनाथ व एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया।
एक मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में रिक्शा चालक लालजी, सुमेरपुर कलानी निवासी मानप्रसाद (55), उनकी पत्नी शिवरती (50) और बेटा अजीत कुमार (23) घायल हो गए। सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्र, एसओ राहुल सिंह पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राजवती की मौत से पति, दो बेटे, दो बेटी व अन्य परिजन बेहाल हैं। पति छविनाथ ने बताया कि पत्नी राजवती मायके में रहती हैं। उनकी ससुराल रायबरेली के सरेनी थाना के सहदेमऊ गांव में है। ससुराल भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरी मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। टक्कर मारने वाले डंपर का भी पता लगाया जा रहा है।
TagsUpडंपरटक्करई-रिक्शापलटादोमौतUpdumpercollisione-rickshawoverturnedtwodeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





