- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: चलती बाइक में...

x
UP News: पयागपुर-इकौना मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती बाइक में दुपट्टा फंसने से 30 वर्षीय महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, मृतका खुशबू (30 वर्ष) अपने पिता मुनीजर निवासी रनवरिया दाखिल डिजिट पुरवा, थाना विशेश्वरगंज के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल बाबा पुरवा बनकटी, थाना इकौना से मायके लौट रही थी। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही बाइक नेजाभार गांव के पास पहुंची, खुशबू का दुपट्टा अचानक बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। दुपट्टा फंसते ही वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी पयागपुर ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र कुमार तिवारी ने संबंधित थाना पयागपुर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाई।महिला की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
TagsUPबाइकदुपट्टामहिलामौतUPbikedupattawomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





