उत्तर प्रदेश

UP News: आंधी के कारण बोलेरो पर गिरा पेड़, दो लोगो की मौत

Sarita
8 May 2025 8:53 AM IST
UP News: आंधी के कारण बोलेरो पर गिरा पेड़, दो लोगो की मौत
x
UP News: यूपी के सुल्तानपुर जिले में बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं और हल्की बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के झोंके से लखनऊ-बलिया स्टेट हाईवे पर मोतीगढ़पुर से सुल्तानपुर जा रही बोलेरो (यूपी 44 ए 4131) पर पक्कड़ का पेड़ गिर गया। यह पेड़ इस चलती गाड़ी पर गिर गया। पेड़ गिरने से गाड़ी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ का एक बड़ा हिस्सा आगे की सीट पर आ गिरा।
हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र वर्मा (42) निवासी रामपुर (भोजापुर) थाना मोतीगढ़पुर और ओम प्रकाश वर्मा (45) निवासी बरौंसा कोतवाली जयसिंहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क के किनारे हटवाया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
Next Story