उत्तर प्रदेश

Up News: नशे में धुत युवक ने खाया कच्चा मुर्गे का कलेजा, गले में फंसने से मौत

Renuka Sahu
21 Jan 2025 3:54 AM GMT
Up News: नशे में धुत युवक ने खाया कच्चा मुर्गे का कलेजा, गले में फंसने से मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपने दोस्तों के साथ शराब और मुर्गे की दावत उस समय भारी पड़ गई जब उसने नशे की हालत में कच्चे मुर्गे की कलेजी निगल ली। यह युवक के गले में फंस गई। जिसके बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली में रहने वाले 40 वर्षीय दिनेश पासवान अपने कुछ दोस्तों के साथ पूर्वी बाईपास स्थित एक ठेके पर शराब पीने गए थे।
बताया जा रहा है कि दिनेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब खरीदी। शराब पीने के बाद सभी लोग एक नॉनवेज की दुकान पर पहुंचे। जहां दिनेश ने नशे की हालत में कच्चे मुर्गे की कलेजी निगल ली। कलेजी दिनेश के गले में फंस गई। जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ देर बाद दिनेश की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद साथ मौजूद दोस्त उसे घर ले गए और फिर वहां से भाग गए। दिनेश को गंभीर हालत में परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मृतक की पत्नी राजरानी ने बताया कि उसके पति ने जमीन का एक टुकड़ा बेचा था। जिसके बाद वह कुछ पैसे लेकर अपने दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story