- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: नशे में धुत...
उत्तर प्रदेश
UP News: नशे में धुत चाचा ने तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंका, मौत
Sarita
20 Feb 2026 10:29 AM IST

x
UP News: भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली के दानूपुर पूरबपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां एक कलयुगी चाचा ने भांग के नशे में तीन साल की भतीजी को चिप्स देने के बहाने बुलाया और उठाकर कुएं में फेंक दिया। घटना में मासूम की मौत हो गई। पूरी घटना छह साल बड़ी बहन की आंखों के सामने हुई। घटना के समय मासूम के माता-पिता काम पर गए हुए थे।सुरियावां कोतवाली के दानूपुर पूरबपट्टी निवासी राजू बिंद मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रीमा देवी भी लगन-बारात में पूड़ी आदि बेलने का काम करती है। दोनों की दो बेटियां है। जिसमें छह साल की बड़ी बेटी रागिनी और तीन साल की आंचल अक्सर घर पर अकेले ही रहती थी।
बृहस्पतिवार की सुबह भी पति-पत्नी अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर पर उनकी दोनों बेटियां अकेली थी। बताया जा रहा है कि इस बीच उनका चचेरा चाचा रंजीत उर्फ नन्हें आया और घर में खेल रही दोनों बहनों को चिप्स खाने के बहाने बाहर बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें बाहर आई तो रंजीत ने तीन साल की आंचल को उठा लिया और जाने लगा। इस पर बड़ी बहन रागिनी ने पूछा कि चाचा कहां जा रहे हो। जब तक वह कुछ समझती, तब तक वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में मासूम को फेंककर फरार हो गया।
इधर, परेशान रागिनी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे। रागिनी के बताए अनुसार जब लोगों ने कुएं में खोजबीन की तो मासूम का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी रंजीत उर्फ नन्हें को मोबाइल नंबर के आधार पर ट्रैस कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी चाचा भांग के नशे में था। वह मुंबई रहकर मजदूरी करता था। बीते महीने मकर संक्रांति के अवसर पर घर लौटा था। पुलिस ने पूछताछ में अब तक उसने मासूम में कुएं में फेंकने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था।हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह भांग के नशे में था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मासूम की हत्या क्यों की। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
TagsUPचाचाभतीजीकुएंफेंकामौतUP: Uncleniecethrown into a welldied. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





