उत्तर प्रदेश

UP News:नशे में धुत बेटे ने 75 वर्षीय मां की कर दी हत्या

Sarita
24 Feb 2025 6:15 AM IST
UP News:नशे में धुत बेटे ने 75 वर्षीय मां की कर दी हत्या
x
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही 75 वर्षीय मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सना डंडा बरामद कर लिया है। गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि पूरा मामला गांव सतवां बुजुर्ग का है। मजदूरी करने वाला महेंद्र रविवार रात शराब पीकर घर लौटा। इस बीच उसे अपनी 13 वर्षीय बेटी शालिनी घर पर नहीं मिली। पूछने पर पता चला कि वह पड़ोस में गई हुई है। इसी बीच शालिनी घर लौट आई। पिता को गुस्से में देख वह बाहर की ओर भागी। महेंद्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर दूसरे मकान में रहने वाली महेंद्र की मां मेदना देवी (75 वर्ष) पोती को बचाने आई तो आरोपी ने उन्हें भी पीट दिया। सिर पर डंडा लगने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई और घर चली गई। हालत गंभीर होने पर उसने अपने दूसरे बेटे से गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर से दवा लाने को कहा और खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मेदना देवी के दूसरे बेटे जीतराम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई और साक्ष्य जुटाए। जीतराम की तहरीर पर महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story