उत्तर प्रदेश

Up News: नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, लाठी से बचाव करने पर पुत्र की मौत

Sarita
8 July 2025 10:37 AM IST
Up News: नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, लाठी से बचाव करने पर पुत्र की मौत
x
Up News: मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है, जबकि उसके पिता गंगाराम की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन घायल नरेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही रिसिया थाना प्रभारी मदनलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया और आरोपी पिता गंगाराम को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि यह आत्मरक्षा में किया गया हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी पारिवारिक रंजिश थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बहराइच जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। नशे में धुत बेटे ने अचानक अपने पिता पर लाठी से हमला कर दिया, जिस पर पिता ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठी चला दी। इस दौरान बेटे को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।a
Next Story