- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: नशे की लत ने...

x
UP News: नगर बिल्सी के मोहल्ला आठ के साहबगंज में शुक्रवार दोपहर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। साहबगंज निवासी पुष्कर ने बताया कि उसके बेटे मनोज कुमार (25) की शादी 2021 में गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ समय बाद मनोज की पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जिससे वह सदमे में चला गया और नशे का आदी हो गया।
मनोज ने कई दिनों से खाना नहीं खाया था और लगातार नशे का सेवन कर रहा था। शुक्रवार दोपहर उसकी हालत बिगड़ गई, तो परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। वहां पहुंचते ही मनोज की मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर कोतवाल आरएस पुंडीर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर मृतक के पिता पुष्कर ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
TagsUPनशेछीनबेटाUPdrug addictiontook awaysonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





