उत्तर प्रदेश

UP News: कारोबारी के घर की छत पर मिला ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
8 Sept 2025 11:20 AM IST
UP News: कारोबारी के घर की छत पर मिला ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस
x
UP News: पिछले 10 दिनों से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कई गांवों में ड्रोन देखे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही कई गांवों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इसके चलते लोग रात में जागकर अपने घरों और गांवों की रखवाली कर रहे हैं। हाल ही में कल्याणपुर इलाके में एक घर की छत से ड्रोन बरामद हुआ है, जिसने लोगों की चिंता और भी बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर के कल्याणपुर इलाके में एक घर की छत पर एक ड्रोन बरामद हुआ है, जो टूटा हुआ पड़ा था। इसमें बैटरी भी लगी थी। इसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह ड्रोन कारोबारी संजय अग्निहोत्री की छत पर मिला। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। संजय ने बताया कि शनिवार दोपहर जब वह घर की छत पर गए तो उन्होंने वहां काले रंग का टूटा हुआ ड्रोन पड़ा देखा।
Next Story