- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: चालक के...
उत्तर प्रदेश
Up News: चालक के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका, फिर लूट ली ई-रिक्शा
Sarita
28 April 2025 8:57 AM IST

x
Up News: देवा क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पेशे से ई-रिक्शा चालक विशुनपुर निवासी श्याम मोहन को चार बदमाशों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया और उसका ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम दो युवक श्याम मोहन से टीकापुर के लिए सवारी लेकर निकले। जब वह टीकापुर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने श्याम मोहन की बेरहमी से पिटाई की और उसके हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे खेत में फेंक दिया।
इसके बाद चारों लुटेरे ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में पड़े श्याम मोहन को राहगीरों ने देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मिथिलेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा भिजवाया। देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsUpचालकहाथ-पैरबांधक खेतलूटई-रिक्शाUpdriverhands and legstied fieldlootede-rickshawजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





