- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मासूम पर...

x
Up News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खेलते समय एक ढाई साल के बच्चे को स्कूल वैन ने कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र स्थित उमरपुर गाँव में हुई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब ग्रीन पब्लिक स्कूल की एक वैन रोज़ाना की तरह बच्चों को लेने गाँव में आई। इसी दौरान गली में खेल रहा ढाई साल का केशव अचानक वैन के सामने आ गया। चालक उसे देख नहीं पाया और वैन का एक पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम बच्चे का शव घर पहुँचने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुँचकर स्कूल वैन को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बुढ़ाना क्षेत्र के उमरपुर गांव स्थित ग्रीन पब्लिक स्कूल की एक स्कूल वैन बच्चों को लेने गई थी। वैन की चपेट में आने से शुभम के ढाई साल के बेटे केशव की मौत हो गई। वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpमासूमस्कूल वैनमौत Upinnocent childschool vandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





