उत्तर प्रदेश

Up News: ड्राइवर को झपकी आने से बड़ा हादसा, 40 घायल

Sarita
19 Nov 2025 7:05 AM IST
Up News:  ड्राइवर को झपकी आने से बड़ा हादसा, 40 घायल
x
Up News: बिहार से वाराणसी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। कोपागंज थाना क्षेत्र के दाढ़ी बाजार के पास बड़ा हादसा हुआ है। बस में सवार लगभग 40 यात्री हुए घायल 14 यात्रियों का मऊ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि तीन यात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक बस चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर बस गई।
बिहार के बेतिया से वाराणसी जा रही बस अनियंत्रित होकर मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के दाढ़ी बाजार के पास पलट गई। इस मे बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे। 15 घायल यात्रियों का इलाज मऊ के जिला अस्पताल में चल रहा है, मौके पर पुलिस पहुंचकर बस को क्रेन के माध्यम से निकाला जा रहा है।मंगलवार की देर रात्रि बिहार के बिटिया जिला से वाराणसी के लिए जा रहे बस मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई इस बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया अभी घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिला अस्पताल में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अंजनी पांडे ने बताया कि बस बिहार से वाराणसी जा रही थी अनियंत्रित होकर पलट गई है। कुछ यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है कुछ लोग चले भी गए हैं क्रेन के माध्यम से बस को निकाला जा रहा है।
Next Story