उत्तर प्रदेश

UP News: डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत,4लोगो की मौत

Sarita
1 March 2025 9:36 AM IST
UP News:   डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत,4लोगो की मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आज भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां एक डबल डेकर बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया|
जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार तड़के आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ. यहां एक डबल डेकर बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बस एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से चल रही थी. अचानक ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया. ट्रक से टकराने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया. बस के परखच्चे उड़ गए
हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठे लोग घायल हो गए। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। यह बस बनारस से आगरा आ रही थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story