- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: हाईटेंशन लाइन...
उत्तर प्रदेश
Up News: हाईटेंशन लाइन छूते ही डीजे में करंट उतरा, श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल
Sarita
6 Aug 2025 7:16 AM IST

x
Up News: बदायूं जिले के कछला गंगा घाट से जल लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे हाईटेंशन लाइन से छू गया। परौर थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव निवासी जसवीर कश्यप (17) और सुखवीर (32) की करंट लगने से नीचे गिरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। करंट लगने से 10 श्रद्धालु झुलस गए हैं।
कुंडरिया गांव निवासी श्रद्धालु मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कछला गंगा घाट से जल लेने जाने की तैयारी कर रहे थे। डीजे बांधने के बाद करीब 30 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे। गांव की गली से निकलते समय ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखा डीजे हाईटेंशन लाइन से छू गया।
करंट लगने से सुखवीर और जसवीर सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। प्रधान ने वाहनों की व्यवस्था कर करंट से झुलसे लोगों को बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
TagsUpहाईटेंशनडीजेकरंटश्रद्धालुओंमौत10 घायलUphigh tensionDJelectric currentdevoteesdeath10 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





