- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पान की दुकान...

x
UP News: लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक बेहटा गांव निवासी अंकित राजपूत बुधवार देर शाम एक शादी समारोह में शामिल होने गया था|
इस दौरान एक पान की दुकान के पास उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अंकित पर गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अंकित को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अंकित के परिजनों के मुताबिक वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और जमीनी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है. अंकित की मां अपने बेटे की मौत से बदहवास है और रो-रोकर बेहाल है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में एक युवक को गोली मार दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि अंकित का पान की दुकान पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंकित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी को पकड़ लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPपानदुकानविवादयुवकमौतUPpaanshopdisputeyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





