- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बीयर की दुकान...
उत्तर प्रदेश
Up News: बीयर की दुकान पर विवाद, दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या
Sarita
2 Jan 2025 11:44 AM IST

x
Up News: बिहार की सीमा से लगे बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में बीयर की दुकान पर हुई कहासुनी के बाद दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, प्रशांत गुप्ता (23) और गोलू वर्मा (24) बुधवार रात नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में एक दुकान से बीयर खरीदने गए थे, इसी दौरान वहां मौजूद गांव के कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी युवकों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें प्रशांत और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई।
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इससे गाजीपुर-भरौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और देर रात जाम खुलवाया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। साथ ही अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।
TagsUpबीयरदुकानविवादयुवकोंहत्याUpbeershopdisputeyouthsmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





