उत्तर प्रदेश

UP News: गंगा में नहाने गए दिव्यांग युवक की मौत

Bharti Sahu 2
13 Oct 2024 2:57 AM GMT
UP News: गंगा में नहाने गए दिव्यांग युवक की  मौत
x
UP News: विजय दशमी पर्व पर स्नान करने के लिए गंगा घाट गया दिव्यांग युवक डूब गया। उसे डूबता देखकर ग्रामीण गंगा में कूदे। विकास क्षेत्र उसावां क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी दिव्यांग बसंत (40) शनिवार को गंगा स्नान करने के लिए उसहैत के पथरामई गंगा घाट गए थे। स्नान करने के दौरान गंगा में बसंत का पैर फिसल गया। वह गंगा में बह गए और गहराई में चले गए। दिव्यांग युवक को डूबता देखकर गंगा घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ग्रामीणों ने दिव्यांग को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी।
गंगा में दिव्यांग की तलाश की। सूचना मिलने पर दिव्यांग के परिजन और थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के गांवों से गोताखोरों को बुलाया। काफी समय के बाद दिव्यांग युवक को गंगा से बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Next Story