- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मंदिर में...
उत्तर प्रदेश
Up News: मंदिर में प्रसाद खा रहे थे श्रद्धालु, तभी मौत बनकर आया हवा,खत्म हो गई 2 जिंदगियां
Sarita
6 April 2025 11:41 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना कस्बे में देर रात बड़ा हादसा हो गया। जहां प्राचीन देवी स्थान सातो बहिनिया मंदिर में अचानक तेज हवा के झोंके से एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में मंदिर परिसर में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीबाई स्कूल के पास स्थित कोठा दरबार सातो बहिनिया मंदिर में माता रानी की आरती के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रसाद खाने के बाद नीम के पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे।
इसी बीच अचानक तेज हवा का झोंका आया और कई सालों से खड़ा विशाल नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से वहां मौजूद 5 लोग उसके नीचे दब गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 3 घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी (डीएम) विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया और 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद यह खबर पूरे पडरौना नगर में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंच गए।
TagsUpमौतहवाUpdeathwindजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





