उत्तर प्रदेश

Up News:सौ साल पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु Up News:सौ साल पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Sarita
13 April 2025 8:23 AM IST
Up News:सौ साल पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  Up News:सौ साल पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
x
Up News: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बलिया शहर के ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व पर दूर-दूर से लोग भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे. मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था और वे संकट मोचन के रूप में अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं. हनुमान गढ़ी मंदिर बलिया के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जो करीब सौ साल पुराना है. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है|
श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया था, जिससे वहां का माहौल और भी भक्तिमय हो गया. मंदिर के पुजारी गिरीश नारायण तिवारी ने बताया, "हनुमान जयंती के दिन यहां हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। भगवान हनुमान के आशीर्वाद से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर की महिमा वर्षों से चली आ रही है। आज का दिन खास है, क्योंकि हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है और उनकी पूजा करने से सभी तरह के दुख दूर हो जाते हैं।" स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने बताया, "मैं हर साल हनुमान जयंती पर इस मंदिर में आता हूं।
यहां पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं।" वहीं, महिलाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। कई भक्तों ने हनुमान जी को लड्डू, सिंदूर और चोला चढ़ाया, जो इस दिन की विशेष परंपरा है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था की थी। मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल था, जहां बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने की दुकानें सजी नजर आईं।
Next Story