- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: श्रद्धालुओं...
उत्तर प्रदेश
UP News: श्रद्धालुओं की कार शौचालय से टकराई, एक की मौत, चार घायल
Sarita
16 Jun 2025 7:22 AM IST

x
UP News: जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र में रविवार को बद्रीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक अनियंत्रित कार के शौचालय में घुस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। माधोटांडा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर में हुए इस हादसे में लखीमपुर जिले के निवासी एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए तथा एक की मौत हो गई। उनके मुताबिक सभी बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर शौचालय में जा घुसी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के कोतवाली क्षेत्र निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से माधोटांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story





