उत्तर प्रदेश

Up News:स्टेशन पर बैठे श्रद्धालु की गिरकर मौत

Sarita
19 Jun 2025 7:51 AM IST
Up News:स्टेशन पर बैठे श्रद्धालु की गिरकर मौत
x
Up News: गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। इस दौरान वह अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। कासगंज के मामूरगंज निवासी रामऔतार (50) मंगलवार को पत्नी सोमवती, बेटियों झांकी, सपना, विमलेश और बेटे शंकर लाल, रवि के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटने के बाद वह बुधवार को कछला घाट पर स्नान करने चले गए। स्नान करने के बाद वह अपने गांव जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे थे।
वह अचानक वहीं गिर पड़े और अचेत हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को अपने साथ ले गए।
Next Story