- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मजदूर पर...
उत्तर प्रदेश
Up News: मजदूर पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से गर्दन पर वार
Sarita
8 Aug 2025 7:32 AM IST

x
Up News: दुद्धी कोतवाली अंतर्गत अमवार चौकी क्षेत्र के सिधवाड़ामार गांव में दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर को धारदार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया गया। हमलावर ने मजदूर की गर्दन पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान भिसुर निवासी और वर्तमान में अमवार के पुनर्वास कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय शंभू खरवार के रूप में हुई है।
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सिधवाड़ामार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमवार चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल शंभू को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर खजुरी का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने इस कातिलाना हमले को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करेंगे।
TagsUpमजदूरजानलेवाहमलाUpLaborerDeadlyAttack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





