उत्तर प्रदेश

Up News: रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Sarita
1 Jun 2025 7:51 AM IST
Up News: रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
x
Up News: गुरसराय के अड़जरा गांव निवासी अमर (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव सीपरी बाजार स्थित आईटीआई रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजन उसकी मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गुरसराय थानाक्षेत्र के अड़जरा निवासी रामप्रकाश का बेटा अमर हिसार (हरियाणा) में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 23 मई को अमर की बुआ की मौत हो गई थी। 28 मई को अमर गांव आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। तब से उसका पता नहीं चला। फोन भी स्विच ऑफ हो गया। 30 मई (शुक्रवार) को उसका शव आईटीआई रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।
परिजनों का कहना है कि ट्रेन में सवार होने के बाद से वह दो दिन से लापता था। अमर आईटीआई तक कैसे पहुंचा, यह भी समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे हैं। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story