उत्तर प्रदेश

UP News: खेत में मिली युवती की लाश, मामले की जांच शुरू

Sarita
31 Aug 2025 12:34 PM IST
UP News: खेत में  मिली युवती की लाश, मामले की जांच शुरू
x
UP News: यूपी के अयोध्या में रविवार को 18 साल की एक युवती का अर्धनग्न शव गांव के बाहर धान के खेत में पड़ा मिला। उसकी सलवार से गला घोंटकर हत्या की गई। शव को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। भाई की तहरीर पर इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे गांव के बाहर खेत में युवती का शव मिला। मौके पर जांच की गई तो युवती की पहचान हो गई। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब परिजन उठे तो वह घर पर नहीं थी।
मृतका के भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम आलोक निषाद बताया। भाई के मुताबिक, आलोक पहले भी मृतका से फोन पर बात करता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Next Story