उत्तर प्रदेश

Up News: मेडिकल कॉलेज में मिली लाश युवक ने पांचवीं मंजिल पर फांसी लगाकर दी जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sarita
13 March 2025 11:42 AM IST
Up News: मेडिकल कॉलेज में मिली लाश युवक ने पांचवीं मंजिल पर फांसी लगाकर दी जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस
x
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या का मामला सामने आया है. कॉलेज की 5वीं मंजिल पर सीढ़ी की ग्रिल से एक युवक का शव लटका मिला. घटना से परिसर में सनसनी फैल गई. मेडिकल कॉलेज में ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीसरी मंजिल तक इलाज होता है, लेकिन पांचवीं मंजिल पर आने वाले कम ही आते हैं. मेडिकल कॉलेज में मिला शव ये पूरा मामला जिले के कोतवाली चौकी क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज का है. जहां, देर रात मेडिकल कॉलेज आए एक व्यक्ति ने 5वीं मंजिल पर युवक का शव लटका देखा|
उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत शव को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी. इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. युवक ने हाफ टी-शर्ट और पैंट पहना हुआ है. इस दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ से युवक के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. फोरेंसिक टीम ने सारे साक्ष्य जुटाए|
Next Story