उत्तर प्रदेश

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिले पिता-पुत्री के शव

Sarita
24 Feb 2026 8:24 AM IST
UP News:   रेलवे ट्रैक पर मिले पिता-पुत्री के शव
x
UP News: शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग ट्रैक पर सोमवार रात करीब नौ बजे पिता-पुत्री के शव पड़े मिले। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पर लावारिस कार भी पुलिस को मिली है। कार के अंदर दो पर्स और दो मोबाइल पड़े थे। कार लॉक थी।घटना के करीब चार घंटे बाद पुलिस दोनों की शिनाख्त करा पाई। मृतक मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर निवासी विकास गुप्ता और उनकी बेटी वेदिका (13) है। वर्तमान में सहजनी में रह रहे थे। कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात दो शव मिलने की सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी।
इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव ट्रैक पर तीन मीटर के फासले पर अलग-अलग पड़े मिले। किशोरी का सिर और बायां हाथ धड़ से अलग हो गया था। शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने के कारण करीब 33 मिनट तक तेजस एक्सप्रेस सहजनी रेलवे क्रॉसिंग एवं 14 मिनट तक गोमती एक्सप्रेस गंगाघाट स्टेशन पर खड़ी रही।आरपीएफ प्रभारी सुरजीत सिंह और जीआरपी गंगाघाट रेलवे स्टेशन प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
मृत युवक की कमर में चाबी का गुच्छा और किशोरी के कटे हुए बाएं हाथ में घड़ी बंधी थी। सूचना पर मृतक की पत्नी डॉली देर रात गंगाघाट थाने पहुंची। पति की मौत के सदमे में वह बेहोश हो गई। आत्महत्या क्यों की, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।पिता और बेटी के शव को उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पिता की कमर में चाबी का गुच्छा लटक रहा था। लेकिन घटनास्थल पर पुलिस ने इसकी अनदेखी की। मौके पर कार लॉक थी। संभावना जताई जा रही है कि चाबी कार की होगी।
Next Story