- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: लगातार बारिश...
उत्तर प्रदेश
Up News: लगातार बारिश से बांध ओवरफ्लो, लोगों की बढ़ने लगी परेशानी
Sarita
13 July 2025 6:47 AM IST

x
Up News: मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण शहजाद बांध, उतरी, रोहिणी, बंडई, जमडार, लोअर रोहिणी, कचनौंदा, भवानी, गोविंद सागर बांध के गेट खोल दिए गए। अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार की मौजूदगी में गोविंद सागर बांध के 8 गेट 2-2 फीट खोलकर 2080 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। ललितपुर में नौ बांधों के गेट खोले गए हैं।
शनिवार को शहजाद बांध के तीन गेट खोलकर 8907 क्यूसेक, कचनौंदा के नौ गेट खोलकर 8514 क्यूसेक, लोअर रोहिणी के दो गेट खोलकर 2274 क्यूसेक और बंडई के तीन गेट खोलकर 930 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
वहीं, जामदार से 3500 क्यूसेक, उत्तरी से 1700 क्यूसेक, रोहिणी से 1200 क्यूसेक, भवानी बांध से 9896 क्यूसेक और गोविंद सागर बांध के आठ गेट दो-दो फीट खोलकर 2080 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांधों के गेट खुलने से निचले इलाकों की पुलियों के ऊपर पानी पहुँच गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलने से पहले निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया और लोगों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की। बांधों में भराव क्षेत्र से आ रहे पानी और बांध के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड/नोडल बांध भूपेश सुहेरा ने बताया कि बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश के कारण भराव क्षेत्र से पानी आना शुरू हो गया और जलस्तर बढ़ गया। निर्धारित जलस्तर से अधिक पानी होने पर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी निकाला जा रहा है। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे।
TagsUpबारिशबांधओवरफ्लोraindamoverflowजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





