उत्तर प्रदेश

UP News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

Sarita
25 Jan 2025 11:20 AM IST
UP News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग
x
UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में देर रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगते ही घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, पूरा मामला जिले के जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया पूरे प्रसाद सिंह गांव का है। जहां, देर रात गांव निवासी आरिफ पुत्र इदरीश के घर में खाना बन रहा था।
इसी बीच गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकल आए। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आग लगने से एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में जामो एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Next Story