- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: सड़क पर भरे...
उत्तर प्रदेश
UP News: सड़क पर भरे पानी में फैला करंट, छात्र की तड़प-तड़प कर मौत
Sarita
13 July 2025 7:10 AM IST

x
UP News: आगरा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पानी से भरी सड़क में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर एक छात्र तड़पता रहा। उसकी मौत हो गई और लोग देखते रह गए।
आगरा के न्यू आगरा इलाके में पानी से भरी सड़क में टोरेंट कंपनी के बिजली कनेक्शन देने वाले बॉक्स में करंट दौड़ गया। सड़क पर जा रहा छात्र प्रकाश (22) इसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह पानी में गिर गया और दर्द से तड़पने लगा, लेकिन डर के मारे किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। जब तक टोरेंट कंपनी ने बिजली काटी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। न्यू आगरा इलाके में सड़क पर पानी जमा था। उसमें करंट फैल गया। मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव खिरोरी निवासी प्रकाश की मौत हो गई। वह इंद्रपुरी कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। वह भगवान टॉकीज स्थित एक कोचिंग संस्थान में एसएससी की तैयारी कर रहा था। शाम करीब 5 बजे वह पढ़ने के लिए लाइब्रेरी जा रहा था।
रास्ते में सड़क पर भरे पानी में टोरेंट बॉक्स में करंट दौड़ रहा था। वहाँ से गुजरते समय प्रकाश को करंट लग गया। यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करंट सड़क पर भरे पानी में होने के कारण किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अत्यधिक जलभराव के कारण यह घटना हुई। करंट लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
TagsUPसड़कपानीकरंटछात्रमौतUProadwatercurrentstudentdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





