- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: महिला को चंबल...
उत्तर प्रदेश
UP News: महिला को चंबल नदी में घसीट ले गया मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण
Sarita
15 Jun 2025 7:17 AM IST
UP News: आगरा के बाह में खेड़ा राठौर के गांव भगवानपुरा के पास चंबल नदी में शनिवार सुबह करीब 8 बजे मवेशियों को पानी पिला रही सिरोमनी (55) को मगरमच्छ घसीट कर ले गया। साथ में मौजूद मूला देवी ने हाथ पकड़कर सिरोमनी को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला का शव बरामद हुआ। मूला देवी ने बताया कि मवेशी नदी में पानी पी रहे थे। रामप्रकाश की पत्नी सिरोमनी मवेशियों के साथ खड़ी थी।
इसी बीच मगरमच्छ ने उसका पैर अपने जबड़े में जकड़ लिया। उसने सिरोमनी का हाथ पकड़कर बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। मगरमच्छ सिरोमनी को नदी के बीच ले गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे और जाल लेकर नदी में उतरे और शव को बाहर निकाला।
TagsUPमहिलानदीमगरमच्छदहशत UPwomanrivercrocodilepanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





