उत्तर प्रदेश

UP News: अपराधी छीन ले गए पैसे और मोबाइल, पुलिस कर रही है तलाश

Sarita
8 March 2025 8:49 AM IST
UP News: दो लोगों ने एक दुकानदार को रास्ते में रोक लिया। मारपीट कर उसका मोबाइल व 30 हजार रुपये छीन लिए। इस बीच खेतों में शौच के लिए जा रही महिलाओं को देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए।थाना पालीमुकीयमपुर के गांव धुर्रा प्रेमनगर निवासी राकेश की गढ़टोली निर्मल में परचून की दुकान है। छह मार्च की शाम वह दुकान बंद कर अपने गांव जा रहा था। गढ़टोली से धुर्रा प्रेमनगर जाने वाले रास्ते पर दो लोगों ने उसे रोक लिया।
उन्होंने मारपीट कर उसका मोबाइल व 30 हजार रुपये छीन लिए। इस बीच खेतों में शौच के लिए जा रही महिलाओं को देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि बाइक पुलिस के कब्जे में है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Next Story