- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बदमाशों ने...
उत्तर प्रदेश
UP News: बदमाशों ने सिगरेट न देने पर दुकानदार को मारी गोली
Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 9:10 AM IST

x
UP News: वाराणसी जनपद में गुरुवार की देर रात्रि में परचून की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है गांव में 55 वर्षीय शारदा यादव परचून की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की रात में शारदा यादव ने अपनी दुकान बंद कर दी और खाना खाने के बाद दुकान के समीप चौकी पर बैठे थे। बदमाशों ने शारदा यादव से सिगरेट मांगी, जिस पर शारदा यादव ने कहा कि दुकान बंद हो चुकी है और दुकान की चाबी घर के अंदर है ऐसे में वह सिगरेट नहीं दे सकते हैं।इसी बात को लेकर बदमाशों ने शारदा यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी के साथ ही पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने 112 नंबर डालकर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, शारदा यादव के घर वाले उन्हें लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली गई। इसके अलावा बदमाशों के हुलिया और बाइक आदि के बारे में भी पूछताछ की गई। बाद में फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
TagsUPबदमाशोंसिगरेटदुकानदारगोली UPCriminalsCigarettesShopkeeperBullet जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





