- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: अपराधियों ने...
उत्तर प्रदेश
UP News: अपराधियों ने महिला को अगवा कर चलती कार में मारी गोली
Sarita
30 March 2025 9:52 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बदमाशों ने 45 वर्षीय महिला सोनू का अपहरण कर उसे गोली मार दी। आरोपी घायल महिला को गांधी उद्यान के पास फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला का ऑपरेशन किया जाएगा। दरअसल इज्जत नगर के वीर सावरकर नगर में किराए पर रहने वाली सोनू शनिवार देर शाम अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आई थी।
दवा लेकर जब वह लौट रही थी तो काले रंग की कार सवार चार लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और अगवा कर लिया। इसके बाद उसे गांधी उद्यान की तरफ ले गए। वहां स्थित सीता रसोई के पास बदमाशों ने उसके दाहिने कंधे के पास गोली मार दी और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला को रात में गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर महिला का कोई जानकार हो सकता है।मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एक रेहड़ी वाले से पूछताछ की, जिसे महिला जानती थी। हालांकि, उससे कोई खास जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद उसे पूछताछ के लिए तैयार रहने की शर्त पर छोड़ दिया गया। अपहरण के दो घंटे बाद का रहस्य पुलिस को महिला को गोली मारे जाने की सूचना रात साढ़े आठ बजे मिली, जबकि वह मेडिकल स्टोर से शाम छह बजे निकली थी। ऐसे में इन दो से ढाई घंटे के दौरान महिला कार में कहां थी और किसके साथ थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला अपहरणकर्ताओं को पहले से जानती थी या नहीं।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि सोनू की शादी मथुरा में हुई थी, लेकिन पति अनिल कुमार कौशिक से अनबन के चलते वह अपने दो बच्चों के साथ बरेली में किराए के मकान में रहती थी। एसपी सिटी मनुश पारीक ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
TagsUPमहिलाचलतीकारगोली UPwomanmovingcarbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





