उत्तर प्रदेश

UP News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ढेर

Sarita
29 April 2025 10:21 AM IST
UP News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ढेर
x
UP News: उत्तर प्रदेश में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और मैनपुरी पुलिस के संयुक्त अभियान में इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ​​जीतू मारा गया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने बयान जारी कर बताया कि हत्या के मामले में वांछित जितेंद्र उर्फ ​​जीतू मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ की आगरा इकाई के संयुक्त अभियान में मारा गया। जितेंद्र हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का रहने वाला था। उसके खिलाफ हाथरस जिले के हाथरस जंक्शन थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे।
उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। डीजीपी के मुताबिक मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ अंतर्गत तारापुर कट पुलिया पर पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, कई खोखे व कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान जितेंद्र उर्फ ​​जीतू के रूप में हुई है।
Next Story