उत्तर प्रदेश

Up News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली , तीन गिरफ्तार

Sarita
6 May 2025 9:21 AM IST
Up News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली , तीन गिरफ्तार
x
Up News: बाराबंकी में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नेपाल के एक अपराधी के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिले की स्वाट और देवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अपराधियों को हिरासत में लिया. रेंदुआ पल्हरी मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया|
अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई. घायल अपराधी की पहचान नेपाली नागरिक तिलक थापा उर्फ ​​टिल्लू पहाड़ी के रूप में हुई. गिरफ्तार अन्य दो अपराधी मोहम्मद साजिद अंसारी निवासी नया बस्ती उत्तर टोला बांकी और मोहम्मद खुर्शीद निवासी माती हैं. तिलक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया|
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के अनुसार अपराधियों के पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल, 88 ग्राम चांदी, 2190 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि इन अपराधियों ने 22 मार्च को थाना देवा के बरेठी कस्बे में शुभम ज्वैलर्स समेत तीन दुकानों में लूट का प्रयास किया था। अपराधियों ने दो मोटरसाइकिल थाना देवा क्षेत्र से और एक मोटरसाइकिल कोतवाली नगर से चुराई थी। इन सभी मामलों में थाना देवा और कोतवाली नगर में मुकदमे दर्ज हैं।
Next Story